Monday, March 28, 2022

नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के तहत स्पोर्ट्स कोटा में ग्रुप C के 21 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार 25 अप्रैल तक करें आवेदन

भारतीय रेलवे ने नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के तहत स्पोर्ट्स कोटा में ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आज यानी 26 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पदों की संख्या : 21

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआती तारीख : 26 मार्च
  • आवेदन की आखिरी तारीख : 25 अप्रैल

योग्यता

  • GP- ₹1900/2000 वाले पद: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10+2 या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • GP- ₹2400 (तकनीकी) वाले पद: उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित या भौतिकी विषय के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
  • GP- ₹2800 वाले पद: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिकों, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी), महिलाओं, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवारों को ₹500 का भुगतान करना होगा।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन ट्रायल में परफॉर्मेंस और स्पोर्ट्स एवं शैक्षिक योग्यता के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें