Monday, March 28, 2022

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी के 23 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने वैज्ञानिक अधिकारी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 23 पदों पर भर्ती की जाएंगी।

पदों की संख्या : 23

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख : 01 अप्रैल 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 30 अप्रैल 2022

आवेदन में सुधार की तारीख : 01 से 05 मई 2022

आयु सीमा

सीजीपीएससी एसओ पदों के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से कम और 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

सैलरी

उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 12 के तहत ₹56000 से लेकर ₹177500 तक सैलरी मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।