Tuesday, March 29, 2022

बीपीएससी ने प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर के 40506 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 22 अप्रैल तक करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से बिहार के प्राइमरी स्कूलों में हेड टीचर के 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल पदों की संख्या 40506 है। यह भर्ती बिहार शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में की जाएंगी। ऐसे में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc

कैटेगरी वाइस पदपदों की संख्या
सामान्य वर्ग16204
कमजोर वर्ग4048
एससी वर्ग6477
एसटी वर्ग418
ईबीसी वर्ग7290
बीसी महिला1210
दृष्टि बाधित421
मूक बधिर410
अस्थि दिव्यांग397
मनोविकार दिव्यांग392
कुल पदों की संख्या40506

योग्यता

  • मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को न्यूनतम निर्धारित अंक में 5 प्रतिशत की छूट।
  • उम्मीदवारों को डीएलएड / बीटी / बीएड / बीएएड / बीएससीएड / बीएलएड में पास होना चाहिए।

परीक्षा पैटर्न

  • दो भागों में 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सामान्य अध्ययन – 75 अंकों के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • डी.ईएल.एड – 75 अंकों के 75 प्रश्न पूछे जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
  • रिटन एग्जाम के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।